पांकी विधायक ने एक करोड़ की लागत से सड़क का किया शिलान्यास

0
8be16d4b-8670-4e9d-9935-436e9cc50e85

पांकी विधायक ने एक करोड़ की लागत से बन रही सड़क का किया शिलान्यास

धावाडीह से लोहड़ी बस्ती तक सड़क निर्माण का शिलान्यास बुधवार को पांकी विधायक कुशवाहा डॉ0 शशी भूषण मेहता ने मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड कर किया। योजना एक करोड़ की लागत से पूर्ण होगी। कार्यक्रम का संचालन समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा ने की।
इस मौके पर विधायक मेहता ने कहा कि धावाडीह से लोहडी बस्ती तक पक्की सड़क निर्माण होंने से लोगों को काफी सहुलियत होगी। इन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में 250 करोड की योजना का टेंडर हो गया है। 15 दिनों के अंदर 150 करोड़ की योजना का और भी टेंडर होगा। मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा में विकास कार्य अवरूद्ध रहे , इसके लिए ठिकेदार प्रतिनिधि काम में अड़ंगा लगा रहे हैं। काम पास नहीं हो इसके लिए बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
इन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा में पहली बार जब कमल खिला तो हर घर,हर गांव का पहचान बन गया।
आज मोदी युग है, मोदी विकास की पहचान बन चुके हैं।
तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र में फिर एक बार सरकार बनेगी।
इस मौके पर मुखिया रिंकी यादय,अजय उरांव, महेश यादव, रामनाथ पाठक,विजय पाठक ,अनुज चंद्रवंशी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *