पांकी से शैक्षणिक भ्रमण हेतु बोध गया जा रहे छात्रों को एसआई ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
95958baa-fbd1-4faf-be38-1019a278546f

पांकी से शैक्षणिक भ्रमण हेतु बोध गया जा रहे छात्रों को एसआई ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पांकी प्रखंड के लोहरसी रोड स्थित एक्सेंट पब्लिक स्कूल के दर्जनों छात्र छात्राऐं शुक्रवार की सुबह शैक्षणिक भ्रमण हेतु बोध गया के लिए रवाना हुए, जिसे पांकी थाना में पदस्थापित एस आई रंजीत कच्छप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, कार्यक्रम के पूर्व मौके पर मौजूद छात्र-छात्राओं के संबोधन में एसआई ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण शिक्षा के साथ-साथ बेहद आवश्यक है, इससे छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार होता है एवं उन्हें नई जगह नई-नई जानकारियां भी प्राप्त होती है।
मौके पर उपस्थित स्कूल के प्रबंधक विकास प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय की ओर से शैक्षणिक भ्रमण हेतु दर्जनों छात्र-छात्राएं रवाना हुए उक्त कार्यक्रम के पश्चात स्कूली बच्चों को ट्रेनर के द्वारा सेल्फ डिफेंस का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *