पांकी से माता वैष्णो देवी के लिए तीर्थ बस रवाना, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने ध्वज दिखाकर किया रवाना

पांकी से माता वैष्णो देवी के लिए तीर्थ बस रवाना, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने ध्वज दिखाकर किया रवाना

पांकी
पांकी प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर से रविवार की शाम श्रद्धालुओं से भरी तीर्थ यात्रा बस माता वैष्णो देवी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुई जिसे प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद ध्वज दिखाकर बस को रवाना किया।
तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालु विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूट, मैहर, माता वैष्णो देवी, मथुरा, वृंदावन, खाटू श्याम, दिल्ली, हरिद्वार, अयोध्या एवं वाराणसी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं का जत्था वापस पांकी लौटेगा।
बस के रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने जय माता दी और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी यात्रा शुरू की।
मौके पर प्रखंड प्रमुख के अलावे पांकी पूर्वी मुखिया प्रेम प्रसाद, भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया शंकर प्रसाद, समाजसेवी पारसनाथ सिंह, अजीत गुप्ता, पप्पू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, रूपेश प्रसाद, महावीर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।