निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 लोगों ने उठाया लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 100 लोगों ने उठाया लाभ

गिरिडीह, 30 जून 2026।
श्री अग्रसेन सेवा संघ, गिरिडीह एवं मॉर्निंग क्लब, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की सुबह को गिरिडीह स्थित श्याम सेवा समिति भवन के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लोगों की CBC, ब्लड शुगर, SGPT, Creatinine एवं Cholesterol सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। इस शिविर में लगभग 100 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में जांच करने का जिम्मा लाल पथो लैब गिरीडीह को दिया गया

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य समाज के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान में सहायता करना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं मॉर्निंग क्लब, गिरिडीह के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सदस्यों ने शिविर की व्यवस्था एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं जांच कराने पहुंचे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।