पांकी पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने पांकी में दो दिनों में कुल 9 एकड़ में लगे अफीम की फसल को किया नष्ट

पांकी पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने पांकी में दो दिनों में कुल 9 एकड़ में लगे अफीम की फसल को किया नष्ट

पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसमार के जंगली क्षेत्र में एवं जांजु गांव के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध सोमवार एवं मंगलवार को सघन अभियान चलाया । अभियान के दौरान कसमार के जंगल में 04 एकड़ एवं मंगलवार को जांजू के जंगल में लगभग 5 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को पूर्ण रूप से विनष्ट किया गया। उक्त विनष्टीकरण अभियान में पांकी थाना के पदाधिकारी पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साय, स०अ०नि० श्यामलाल यादव, स०अ०नि० रामनाथ मंडल, पांकी थाना एवं ताल पिकेट के जवानों के साथ-साथ वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। नाम–पता सत्यापन के उपरांत वन विभाग द्वारा वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।