पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने मां जीवन हॉस्पिटल का फीता काटकर किया उद्घाटन

0
52116187-e0e9-41dc-bbfa-6f8febc38770 (1)

पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने मां जीवन हॉस्पिटल का फीता काटकर किया उद्घाटन

पांकी प्रखंड के थाना रोड स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सामने मंगलवार की सुबह माँ जीवन हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद समेत अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मौके पर उपस्थित लोगों के संबोधन में प्रखंड प्रमुख ने कहा कि इस तरह के अस्पताल खुलने से प्रखंड वासियों को काफी सहूलियत होगी जो बेहद हर्ष की बात है उन्होंने अस्पताल के प्रबंधक की जमकर सहना की। मौके पर हॉस्पिटल के संचालक डॉ0 राजेश कुमार शर्मा (MBBS) ने बताया कि हमारे यहाँ जेनरल फिजिसियन एवं सर्जन डॉक्टर 24 घण्टे उपलब्ध हैं जो बेहतर सेवा देंगे साथ ही प्रखंड क्षेत्र वासियों को उचित मूल्य पर बेहतर इलाज किया जाएगा। मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य मिथलेश यादव, बबलू भुइंया, चैम्बर कार्यकारी अध्यक्ष एनामुल आजाद, छोटे सिंह, मिंटू शर्मा, डॉ अब्दुल रजिक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *