पांकी प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
पांकी प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिताओं की रही धूम
पांकी प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरी आन,बान व शान से लहराया. सर्वप्रथम पाकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद के द्वारा झंडोतोलन किया गया वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश रंजन एवं पुलिस निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता,सीएचसी में चिकित्सा प्रभारी डॉ महेंद्र प्रसाद पांकी पूर्वी पंचायत सचिवालय में मुखिया प्रेम प्रसाद अंबेडकर चौक पर उप मुखिया अनारीक राम, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने अपने आवास पर चेंबर कार्यालय में उप प्रमुख अमित चौहान, भगत सिंह चौक पर भाजपा नेत्री मंजूलता, प्राचीन हनुमान मंदिर में संस्कार सोनी व्यापार मंडल में प्रमुख के अलावे विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं प्रमुख चौक चौराहों पर प्रमुख लोगों के द्वारा झंडोतोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई, गणतंत्र दिवस पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह के हाथों प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों झारखंड राज्य के गठन में योगदान देने वाले आंदोलनकारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, गणतंत्र दिवस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में संस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताओं की धूम मची रही. प्रखंड के जरही चौक स्थित कमला एजुकेशन ऑफ रामकृष्ण स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं ने गीत,नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. मौके पर स्कूल के प्रबंधक राजन कुमार संजीत कुमार राजन कुमार गुप्ता उमेश वैद्य सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।



