पांकी में विहंगम योग संत समाज के लोगों के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

पांकी में विहंगम योग संत समाज के लोगों के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

शिविर में कुल 14 यूनिट रक्त किए गए संग्रह

पांकी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार की दोपहर विहंगम योग संस्थान के स्वर्वेद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर विश्वव्यापी रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विहंगम योग संत समाज के लोगों समेत अन्य लोगों के द्वारा कुल 14 यूनिट रक्तदान किया गया, रक्त दाताओं में ओंकार नाथ पाठक,लालदेव चौहान, बीजेपी नेत्री मंजू लता,पंकज प्रसून, ईश्वरी प्रजापति सहित अन्य लोग शामिल हुए, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीजेपी के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह सांसद प्रतिनिधि ललित मेहता सत्य प्रकाश पांडे भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर प्रसाद श्याम नंदन ओझा सहित संत समाज के सह संयोजक ओंकार नाथ पाठक,प्रखंड सेवा प्रभारी कामख्या नारायण पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया,मौके पर कार्यक्रम में साधु मांझी, लालदेव चौहान,कामेश्वर सिंह, राजू चौहान, ईश्वरी सिंह,नन्द लाल सिंह, भूलूं मिस्त्री, दीप नाथ मिस्त्री,दिनेश गुप्ता उपस्थित थे।

You may have missed