पांकी में सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा बकरीद पर्व

बकरीद को लेकर पांकी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

​पांकी
आगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार की संध्या लगभग 4:00 बजे पांकी थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध समाजसेवियों ने हिस्सा लिया।
​बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि पांकी हमेशा से आपसी एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि आगामी बकरीद के त्योहार को भी पारंपरिक गरिमा, शांति और आपसी सहयोग के साथ मनाएं।
सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से फैलने वाली भ्रामक और असामाजिक खबरों/अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि
​प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे व किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया,
​ बैठक में जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी प्रखंड उप प्रमुख अमित कुमार चौहान मुखिया संघ अध्यक्ष राजेंद्र पांडे भाजपा नेता शंकर प्रसाद सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे मुखिया प्रेम प्रसाद जामा मस्जिद के अबुल हसन एजाज खान हसन अंसारी बृजदेव सिंह पारस सिंह के अलावे बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में प्रशासन को पूरा सहयोग देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।