27 करोड़ की योजना फेल, फिर भी पानी के लिए तरस रहे लोग : राजेश यादव

विधायक-सांसद-नेता-अधिकारी मौज में, जनता को पानी नहीं- राजेश यादव।

27.5 करोड़ की योजना के बावजूद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग।

30 मई को उपायुक्त गिरिडीह के समक्ष आंदोलन का ऐलान।

सदर प्रखंड के बेरदोंगा सहित आसपास के 4 पंचायतों को पेयजलापूर्ति के लिए 27.44 करोड़ लागत से बनी योजना के बावजूद जहां इस भीषण गर्मी में भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा, वहीं लोगों को बेहतरी का सपना दिखाकर उनसे वोट लेने वाले नेता, विधायक, सांसद, मंत्री सहित संबंधित अधिकारी भी मौज कर रहे हैं।

उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने आज बेरदोंगा पंचायत भवन के समक्ष स्थानीय लोगों की एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कही, जिसका आयोजन करोड़ों की जलापूर्ति योजना के बावजूद स्थानीय इलाके में व्याप्त गंभीर जल संकट को लेकर किया गया था।

मीटिंग की अगुवाई पार्टी नेता संजय चौधरी ने करते हुए स्थानीय लोगों की इस समस्या पर प्रकाश डाला। वहीं, मौके पर बेरदोंगा पंचायत के मुखिया अर्जुन मरांडी एवं पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बिरका हादसा ने भी इस गंभीर संकट के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए पानी के लिए जनता के शुरू हुए आंदोलन का समर्थन किया।

लोगों की बातें सुनकर श्री यादव ने कहा कि, पिछले करीब 1 महीने से लगातार इस सवाल पर सत्याग्रह किया जा रहा है। पहले 1 मई, फिर 14 मई और आज 24 मई को भी पानी का संकट जल रहे लोगों के द्वारा आवाज उठाने के बावजूद इस गंभीर समस्या पर प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा। कहा कि, अंततः बाध्य होकर 30 मई को उपायुक्त गिरिडीह के समक्ष आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। मीटिंग में मौजूद सभी लोगों ने एकमत होकर 30 मई के ‘पानी दो आंदोलन’ में भाग लेने का ऐलान किया।

आज की मीटिंग में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया अर्जुन मरांडी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बिरका हांसदा, पार्टी नेता मनोज यादव, संजय चौधरी, द्वारिक कोल, रियाज अंसारी, संतोष राय, भीमलाल पंडित, भीमलाल कोल, पूरन कोल, राजकुमार कोल, श्यामलाल कोल, राजू कोल, भुनेश्वर कोल, रामेश्वर कोल, कुंती देवी, आदित्य गुप्ता, मोतीलाल हांसदा, ललिया देवी, कुना देवी, बेबी देवी, सहोदरी देवी, अर्जुन यादव, कारी देवी, गीता देवी, पोदीना देवी, अमिया देवी, बसमतिया देवी, सविता देवी, राधिका देवी, सुरजी देवी, सहित अन्य मौजूद थे।