पांकी में बिजली की समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता को सौंपा ज्ञापन
पांकी में बिजली की समस्या को लेकर सांसद प्रतिनिधि ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता को सौंपा ज्ञापन
चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के अनुशंसा पर पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 200 KVA के अतिरिक्त नए ट्रांसफार्मर की स्थापना तथा पांकी हरिवंश नारायण उच्च विद्यालय परिसर से विद्युत तार एवं पोल हटाने के संबंध में , साथ ही लगातार हो रही बिजली कटौती को समस्या को लेकर जिला सांसद प्रतिनिधि डॉ. प्रेमजीत कुमार एवं अक्षय कुमार ने सोमवार को मेदीनीनगर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में कनीय अभियंता संतोष कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि यह पहल आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों द्वारा जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है—जनहित के हर मुद्दे पर हमारी प्रतिबद्धता अडिग है।

