पांकी में अवैध अफीम की खेती पर लगातार हो रही कार्रवाई

पांकी में अवैध अफीम की खेती पर लगातार हो रही कार्रवाई

पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम आबून के जंगली इलाके में वन भूमि पर हो रही अवैध अफीम/पोस्ता खेती पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए करीब 4 एकड़ में लगे अफीम की फसल को विनष्ट किया।
इस अभियान में पांकी थाना, ताल पिकेट के पदाधिकारी, सशस्त्र बल और वन विभाग की टीम शामिल रही।
बताया कि अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। वन अधिनियम के तहत आगे कार्रवाई होगी।
पुलिस और वन विभाग ने साफ किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सुदरवर्ती इलाके में कुल 9 एकड़ में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया था।