पांकी में 28 सितंबर को लगेगा रोजगार सृजन मेला, 6,695 पदों पर होगी बहाली
पांकी में 28 सितंबर को लगेगा रोजगार सृजन मेला, 6,695 पदों पर होगी बहाली
पांकी
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY 2.0) के तहत पलामू जिले के पांकी प्रखंड परिसर में आगामी 28 सितंबर 2026 को एक दिवसीय ‘रोजगार सृजन मेला-सह-मोबिलाइजेशन कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। जिले भर में 24 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत पांकी में आयोजित मेले में देश की 15 बड़ी नियोजक कंपनियां हिस्सा लेंगी।
यह मेला ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ झारखंड और अन्य राज्यों के संगठित क्षेत्रों में रोजगार पाने का सीधा अवसर प्रदान करेगा।
कंपनियों की भागीदारी: देश भर की 15 प्रमुख नियोजक कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार और चयन करेंगी।
मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार के दोपहर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित आयोजित की गई जिसमें प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) हरिश्चंद्र मुंडा, उपप्रमुख अमित चौहान, सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडे, JSLPS D.M नवल किशोर राजू, बीपीएम नवनीत पांडे, मनातू बीपीएम नम्रता कुमारी, स्थानीय मुखिया (प्रेम प्रसाद, यशवंत सिंह, प्रद्युमन सिंह) तथा पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश यादव सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
स्थानीय प्रशासन और प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सभी इच्छुक युवाओं से 28 सितंबर को पांकी प्रखंड परिसर पहुंचकर इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

