गिरिडीह से कोलकाता के लिए नई ट्रेन की मंजूरी, दुर्गापूजा से पहले शुरू होने की उम्मीद
गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी को गया से कोडरमा न्यू गिरिडीह होते हुए पश्चिम बंगाल के संतरागाछी रेलवे स्टेशन तक के लिए एक नई ट्रेन स्वीकृत कराकर गिरिडीह से कोलकाता सीधे जाने का गिरिडीह वासियों का वर्षों का सपना पूरा करने का काम किया है।
स्मरण हो कि वर्षों पहले गिरिडीह से कोलकाता और पटना आने जाने के लिए दो स्लीपर कोच की व्यवस्था थी जिन्हें पहले दानापुर एक्सप्रेस में और बाद में आनंद विहार एक्सप्रेस में जोड़ा जाता था, परंतु कोरोना काल से यह व्यवस्था बंद हो गई और तब से समस्त गिरिडीह जिला वासी लगातार गिरिडीह से कोलकाता और पटना के लिए सीधी ट्रेन की मांग करते आ रहे हैं और इस संबंध में गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व सांसद श्री रविंद्र पांडे जी तथा माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अन्नपूर्णा देवी जी के साथ भी केंद्रीय रेल मंत्री से समय-समय पर मुलाकात की और उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा।
प्राप्त सूचना के अनुसार दुर्गा पूजा के पूर्व यह ट्रेन प्रारंभ हो जाएगी जिससे गिरिडीह वासियों को कोलकाता और गया दोनों तरफ की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।
गिरिडीह जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी का तथा इस मामले में चेंबर के कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जालान जी का आभार प्रकट करती है जिनके प्रयासों से यह संभव हो पा रहा है।

