पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर हुई बाइक दुर्घटना में घायल युवक के होश में आने पर दिये नए बयान हुआ खुलासा

0
0014ef22-3e60-4673-b2b5-769f405db537

पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर हुई बाइक दुर्घटना में घायल युवक के होश में आने पर दिये नए बयान हुआ खुलासा

 

ज्ञात हो कि कल लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के मुनदरिया के पास दो बाइक के टक्कर की बात बताया गया था जिसमें एक युवक की मौत और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें स्थानीय विधायक ने पहल कर शव के साथ साथ घायलों को एमएमसीएच पहुंचवाया था। लेकिन अब घायल युवक होश में आने के बाद बताया की दुर्घटना दोनों बाइक के टकराने से नही बल्कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बस के धक्का मारने से हुई है जिसमे जैतुखाड़ निवासी राजू राम का एक बेटा सोनू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चार युवक जिसमे दो चैनपुर के एवम एक मृतक सोनू का सगा भाई और एक गांव का युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। ऑक्सफोर्ड स्कूल और बस स्थानीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता का है। विधायक की तत्परता (दयालुता) घायलों के प्रति सहानुभूति बटोरने के साथ साथ अपनी स्कूल बस बचाने की थी। यही कारण है कि घटित इस दुर्घटना में कहीं भी बस का जिक्र नही कर आपस मे दो मोटरसाइकिल टकराने की बात कही गयी। घायल के बयान आने पर आक्रोशित ग्रामीणों के शव को मुख्य सड़क पर रखकर सड़क जाम किया। ग्रामीण स्थानीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता जो विद्यालय के निदेशक भी है को बुलाने,मृतक के परिजन को उचित मुआबजे एवम घायलों को समुचित इलाज़ की मांग कर रहे थे। किंतु विधायक जाम स्थल महावीर मोड़ नही पहुंचें। वहीं जाम की सूचना पाकर पूर्व विधायक बिट्टू सिंह जाम स्थल महावीर मोड़ पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
घटना पर दुख जताते हुए घायल को ईलाज करने हेतु बिस हज़ार रु की आर्थिक मदद भी किया। जाम की सूचना पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार रॉय एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी, सदर सीओ आलोक कुमार तिवारी, बीडीओ एसडीएम सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी समझा भुझाकर कार्रवाई करने और सरकार द्वारा दिया जानेवाला मुआवजा, पारिवारिक लाभ दिलाने आदि आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *