पांकी के ताल घाटी में हुई सड़क दुर्घटना ,जोतांग निवासी महेंद्र चौधरी की मौत

पांकी-बालुमाथ मुख्य पथ के ताल घाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जोतांग निवासी महेंद्र चौधरी (उर्फ पटेल) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र चौधरी पांकी जा रहे थे, इसी दौरान ताल घाटी के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए
​शव को अपने कब्जे में लिया पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।