पांकी के सिंचाई विभाग के मैदान में लगे उत्सव मेला का प्रमुख पंचम प्रसाद ने किया उद्घाटन
पांकी के सिंचाई विभाग के मैदान में लगे उत्सव मेला का प्रमुख पंचम प्रसाद ने किया उद्घाटन
पांकी प्रखंड के सिंचाई विभाग के मैदान में लगे उत्सव मेला का शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद के द्वारा फीता काट कर एंव नारियल फोड़कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों के आगमन पर मेला के आयोजकों के द्वारा अतिथियों को फूल माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। उद्घाटन के पश्चात मौके पर उपस्थित लोगों के संबोधन में प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने कहा कि बड़े ही हर्ष की बात है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंचाई विभाग के मैदान में उत्सव मेला लगा है जहां लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए घरेलू उपयोग के सैकड़ो दुकानें सजाई गई है एवं विभिन्न तरह के झूले एवं मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हैं उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से रोजगार को बढ़ावा मिलता है साथ ही लोगों को मनोरंजन का अवसर भी प्राप्त होता है। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, उपमुखिया अनारिक राम, विजय सिंह, अखिलेश सिंह, त्रिवेणी सिंह, उदेश्वर मांझी, पंकज सिंह, सोनी सिंह, धर्मेंद्र कुमार, लखन प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।


