पांकी के परसांवा में पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

0
f3c28c07-59aa-4242-b499-393246db0e21

पांकी के परसांवा में पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
प्रशासन से की पानी की मांग

पांकी प्रखंड क्षेत्र में गर्मी के मौसम के शुरू होते ही कई गांवों में पानी की किल्लत होना शुरू हो जाता है और दिन प्रतिदिन यह समस्या प्रखंड के लगभग सभी पंचायत में घटते जलस्तर के कारण और भी गंभीर होने लगता है । घटते जलस्तर के कारण पांकी प्रखंड के नौडीहा वन पंचायत के परसांवा गांव में लगभग सभी सरकारी चापाकल एवं कुआं सूख चुके हैं जिस कारण ग्रामीणों को पेयजल को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है फिलहाल ग्रामीण पानी एक से दो किलोमीटर दूर से ला रहे है। परसावां गांव के बढ़ई टोला के लोग अपने निजी खर्चे से अपने घरों में बोरिंग भी कराए, लेकिन उसमें भी पानी नहीं निकला। परसावां गांव के बढ़ई टोला के लोगो का कहना है कि हम सभी का दुर्भाग्य है चापाकल में पानी नहीं के बराबर है। दो चार बाल्टी पानी निकालने के पश्चात पानी सूख जाता है। हम लोग किसी तरह पानी इधर-उधर से लाकर पी रहे हैं।
नल जल योजना के तहत घर-घर पानी का कनेक्शन दिया है लेकिन उसमें भी पानी नहीं आता है।
पानी की समस्या से त्रस्त दर्जनों ग्रामीणों ने हाथ में खाली बाल्टी एवं डब्बे लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से अभिलंब पानी मुहैया कराने की मांग की है ग्रामीणों ने कहा कि पानी की समस्या को लेकर वे प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंप कर उक्त समस्या के निदान हेतु मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *