ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल की पूजा भारती प्रेरणा उत्सव के लिए चयनित

0
3e4ff65a-4b3d-4b74-8cc5-e3b7779acf82

ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल की पूजा भारती प्रेरणा उत्सव के लिए चयनित

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार नवोदय विद्यालय समिति के नेतृत्व में देश भर में प्रेरणा उत्सव के आयोजन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है।
देश के सभी जिलों से एक छात्र एवं छात्रा का अंतिम रूप से चयन कर प्रेरणा स्कूल वडनगर गुजरात में प्रशिक्षण हेतु एक सप्ताह के लिए भेजा जाना है ताकि देश भर में प्रेरणा उत्सव सफलता पूर्वक मनाया जा सके।
इसी संदर्भ में ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल की पूजा भारती कक्षा बारहवीं अंतिम रूप से चयनित हुई जो पलामू जिला का नेतृत्व करेगी।
विदित हो की प्रेरणा उत्सव 2024 प्रतियोगिता 22 अप्रैल 2024 को आयोजित की गयी थी। इसमें पलामू जिले के सभी विद्यालय से (IX – XII) के एक छात्र एवं एक छात्रा को भाग लेने का अवसर दिया गया था।
ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल की पूजा भारती पलामू जिले से चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस. बी. पी. मेहता एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिंह ने सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक शुभकामना दी एवं उन्होंने कहा की विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा अनुशासन एवं बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। मात्र पांच वर्षों के अल्पावधि में ही विद्यालय सभी क्षेत्रों में अव्वल आकर अपना स्थान बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *