पांकी के परसांवा में फसल में लगी आग, सैकड़ो एकड़ में लगे गन्ने की फसल हुई बर्बाद

0
Untitled

पांकी के परसांवा में फसल में लगी आग, सैकड़ो एकड़ में लगे गन्ने की फसल हुई बर्बाद

पांकी प्रखंड के परसांवा गांव में बुधवार की दोपहर गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई जिससे परसावां गांव के सैकड़ो एकड़ में लगे गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक खेत में आग लग गई, आग लगने के बाद सैकड़ो ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग विकराल रूप लेने के कारण सैकड़ो एकड़ में लगे गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया हालांकि शाम करीब 5:00 तक ग्रामीणों एवं पांकी थाना पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पाया।
मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशिक्षु आईपीएस गौरव गोस्वामी जिला परिषद सदस्य पति मुकेश सिंह चंदेल मुखिया पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार चौहान ने मौके पर मौजूद होकर आग बुझाने में अपना विशेष योगदान दिया। आपको बता दें कि इस अगलगी से सैकड़ो किसानों के सैकड़ो एकड़ में लगे गन्ने की तैयार फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसानों ने मुआवजे हेतु अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से गुहार भी लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed