रोहतास में गुप्ताधाम जाने के दौरान पिकअप पलटने से चार की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल।

0
eb8d27fe-99d8-4ed9-b165-efd66e1977f1

रोहतास में गुप्ताधाम जाने के दौरान पिकअप पलटने से चार की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल।

रोहतास जिले में बुधवार को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 4 की मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। सभी चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम जा रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी रास्ते में गायघाट के पास खाई में पिकअप पलटने से यह हादसा हो गया।

सभी घायलों का सीएचसी चेनारी में प्राथमिक इलाज किया गया, यहां से कुछ घायलों को सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया है। पीड़ित परिजन ने बताया कि सभी भोजपुर जिले के शाहपुर गांव से बच्चे का मुंडन कराने पिकअप पर सवार होकर गुप्ताधाम जा रहे थे। इसी दौरान गुप्ताधाम पहुंचने से पहले पहाड़ की गहरे खाई में अनियंत्रित ऑटो पलट गई।

सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला सभी को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में भोजपुर के शाहपुर निवासी चंद्रमा गौंड की पत्नी चंद्रवती देवी, बिहियां थाना क्षेत्र के माधव गौंड की पत्नी तेतरा देवी, बक्सर थाना क्षेत्र के कृष्णा ब्रह्मा थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय चंद्रका गौंड की पत्नी परमेशवरा एवं डुमरांव थाना क्षेत्र के शिवनारायण ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *