पांकी के नुरू में पूर्व मुखिया स्व. अवधेश गुप्ता की मनाई गई पांचवी पुण्यतिथि
पांकी के नुरू में पूर्व मुखिया स्व. अवधेश गुप्ता की मनाई गई पांचवी पुण्यतिथि
पांकी प्रखंड के नुरू में शुक्रवार को पूर्व मुखिया स्व. अवधेश कुमार गुप्ता की पांचवी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिजनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अवधेश गुप्ता के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहे और समाज के हर वर्ग की मदद के लिए तत्पर रहते थे, उनके मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ व्यक्तित्व बताया।
मौके पर नूरु पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी उनके पुत्र समाजसेवी प्रिंस गुप्ता के अलावे प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद मुखिया मुकेश सिंह अरविंद सिंह प्रद्युमन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

