मकतपुर में संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समापन, भव्य भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गिरिडीह के मकतपुर में संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन आज भव्य भंडारे के साथ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां संतोषी का प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद पाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
वहीं, मां के दर्शन के लिए भी लगातार श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।