पांकी के मज़दूर किसान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वन महोत्सव आयोजित
पांकी के मज़दूर किसान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वन महोत्सव आयोजित
पांकी
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के निर्देश एवं नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के आदेशानुसार आज मज़दूर किसान महाविद्यालय, डंडारकला, पांकी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में वन महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण रहा। इसके साथ ही सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और एक हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
अध्यक्षीय संबोधन देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम ने कहा कि “वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन और संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को न केवल पौधे लगाने चाहिए, बल्कि उनके बड़े होने तक संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।”
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बंशीधर सिंह ने कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा कार्य तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना भी है। ऐसे आयोजन प्रकृति के प्रति हमारी प्राथमिक जिम्मेदारियों का स्मरण कराते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, पुरुषोत्तम सिंह रामबिलास सिंह डॉ. राजू रंजनडॉ. राजेश चौधरीडॉ. आलोक पाठकडॉ. पूनम कुमारीडॉ. श्वेता कुमारी अनुपम कुमारी समेत छात्र-छात्राएँ और एनएसएस के लोग मौजूद रहे।

