राज्य सचिव बनने के बाद बिट्टू पाठक का पहला क्षेत्रीय दौरा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

विश्रामपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक का किया भव्य स्वागत

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक का विश्रामपुर एवं छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राज्य सचिव बनने के उपरांत उनके प्रथम क्षेत्रीय दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

दौरे के क्रम में पड़वा मोड़, ब्रहमोरिया, भंडार, बी मोड़, पांडु, उंटारी रोड, छतरपुर, नावा एवं इटको सहित विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं स्वागत समारोह के माध्यम से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए कि कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाएं तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएं।

उन्होंने आगे कहा कि जन-जन के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी देश की आशा और विश्वास के प्रतीक हैं। हम सभी की इच्छा है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। इसी संकल्प और लक्ष्य के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर शमीम अहमद राईन शैलेश चंद्रवंशी सतनारायण तिवारी ईश्वरी प्रसाद सिंह देवांग शुक्ला सौरव पाण्डेय जातरू उराव विश्रामपुर नगर अध्यक्ष ऋषि पांडे ,पांडु अध्यक्ष सचितानन्द शुक्ला,बुल्लू सिंह,अब्बास अंसारी,प्रिंस दुबे,चूनु शुक्ला,वाहिद अंसारी,सलीम अंसारी,मंजूर आलम,मुख़्तार अंसारी,मिथलेश कुमार शुक्ला,श्याम dulaare शुक्ला विनय पांडे,मिट्ठू राम,

सुनील तिवारी विनोद तिवारी देवनारायण प्रजापति गोपी प्रजापति सुनील दुबे उमेश यादव छोटू चंद्रवंशी नारायण पाठक परमानंद पाठक रवीश सिंह