“पलामू में करंट से मौत के बाद शव बालू में छिपाने का आरोप, दो गिरफ्तार”
पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अवैध बिजली तार बिछाकर हत्या करने एवं शव छिपाने के मामले का उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
पलामू पुलिस ने उंटारी रोड थाना कांड संख्या-37/2026 का सफल उद्भेदन करते हुए हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 15 जुलाई 2026 को ग्राम शेखडीहा, सतबहिनी पंचायत स्थित कोयल नदी के बालू में एक शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान सचिन कुमार साह के रूप में हुई थी। अनुसंधान के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान से खुलासा हुआ कि 14 जुलाई 2026 की रात अवैध रूप से बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में करंट लगने से सचिन कुमार साह की मृत्यु हो गई। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को कोयल नदी के बालू में गाड़ दिया गया तथा बिजली के तार को भी छिपा दिया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त :
- कमल रजवार उर्फ बबलू
- रामजी रजवार
बरामद सामान :
लगभग 50 फीट लोहे का बिजली तार
06 लकड़ी के खूंटे (लगभग 1.5 फीट लंबाई)

