पांकी के लोहरसी रोड से रात के अंधेरे में गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पांकी के लोहरसी रोड से रात के अंधेरे में गाय की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरसी रोड पर चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे रात के अंधेरे में घरों के बाहर से मवेशियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला लोहरसी रोड का है, जहाँ चोरों ने सड़क किनारे से गाय को बड़ी ही आसानी से स्कॉर्पियो से चुरा लिया। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
​सोशल मीडिया और पुलिस जांच के लिए सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घटना रात के वक्त की है। सड़क किनारे दो सफेद रंग की गाय खड़ी है और पास ही में एक स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी है चोर गाड़ी से उतरते हैं और बड़ी ही आसानी से गाय को स्कॉर्पियो में लादकर भाग खड़े होते है। यह पूरी वारदात महज कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई।
​स्थानीय लोगों में आक्रोश और सुरक्षा पर सवाल
​इस घटना के बाद से लोहरसी रोड और आसपास के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क पर इस तरह से गाड़ी लगाकर पशुओं की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
​पीड़ित पशुपालक द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की शिनाख्त करने और उस संदिग्ध गाड़ी का पता लगाने में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात में गश्ती बढ़ाई जाए और इस गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर गाय को बरामद किया जाए।