मामूली डांट के बाद 14 वर्षीय किशोरी लापता, चिंतित माता-पिता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

मामूली डांट के बाद 14 वर्षीय किशोरी लापता, चिंतित माता-पिता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

​ पलामू जिला अंतर्गत पीपराटांड़ थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहाँ एक 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां की मामूली डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चली गई है। घटना के बाद से ही माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वे अपनी लाडली की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।
​लापता किशोरी के माता-पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी बेटी सोमवार शाम करीब 7:00 बजे से लापता है। पिता के अनुसार, मां द्वारा किसी बात पर मामूली रूप से डांट दिए जाने के बाद वह गुस्से या नाराजगी में घर से चुपचाप निकल गई।
​परिजनों ने अपनी तरफ से बेटी की काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश करने के बाद भी जब रानी का कोई सुराग नहीं मिला, तो परेशान पिता ने पिपराटांड थाना को इस मामले की सूचना मंगलवार को दी है। पुलिस भी अपने स्तर से लड़की का पता लगाने का प्रयास कर रही है।