पांकी के हुसैनी गुरहा में कब्रिस्तान की जगह शौचालय घेराव का हो रहा कार्य, विभाग मौन

पांकी के हुसैनी गुरहा में कब्रिस्तान की जगह शौचालय घेराव का हो रहा कार्य, विभाग मौन

सरकारी विद्यालय के एक शौचालय को किया गया ध्वस्त, एवं दो शौचालय किया गया कब्रिस्तान के अंदर

पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत अंतर्गत हुसैनी गुरहा गांव में कल्याण विभाग द्वारा कब्रिस्तान चारदीवारी के कार्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है
उक्त गांव में पूर्व में कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई है जो पूर्ण भी हो चुका है उसके पश्चात कब्रिस्तान सुंदरीकरण का भी कार्य पूर्ण हो गया है बावजूद इन दिनों फर्जी तरीके से विद्यालय की भूमि को कब्रिस्तान बतलाकर जिसका क्षेत्रफल काफी कम है उसपर चार दिवारी का निर्माण कार्य किया जा रहा है ,
कब्रिस्तान चारदीवारी का कार्य करने वाले लोगों ने विद्यालय के कुल 3 शौचालय को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है, विद्यालय के एक शौचालय को चारदीवारी के निर्माण के दौरान ध्वस्त किया गया है वहीं दो शौचालय को कब्रिस्तान चार दिवारी के अंदर रखा गया है।
आपको बता दें कि उक्त स्थल पर मध्य विद्यालय हुसैनी गुरहा संचालित है, पूर्व में जीस स्थल पर चारदीवारी का निर्माण कार्य किया गया है उस स्थल का उपयोग बच्चों के खेल के मैदान में किया जाता था जिसमें सैकड़ो बच्चों का नामांकन भी है, बावजूद विद्यालय के बच्चों के खेलने के मैदान को उनसे छिना जा रहा है साथ ही शौचालय को भी अपने कब्जे में लेना कई सवालों को खड़ा कर रहा है, इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत में कुछ लोगों की मनमानी से उक्त कार्य किया जा रहा है जिसका कोई विशेष लाभ लोगों को नहीं है बल्कि बच्चों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है।