पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

0
a0a8483f-a9b1-4ed3-bd4a-371d899c23c5

पांकी के चर्चित अजय वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या

24जुलाई की रात अजय वर्मा की धारदार हथियार से उसके घर में हुई थी हत्या

पांकी के चर्चित अजय वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने चौथे दिन खुलासा कर दिया है, पांकी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 24 तारीख की रात पांकी थाना अंतर्गत बिजली ऑफिस के सामने एक घर में हत्या की घटना की सूचना पुलिस को मिली थी, उक्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा घटना के सत्यापन के क्रम में यह बात प्रकाश में आई थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अजय राम पिता सुखलाल राम की चाकू मार कर हत्या कर दी गई है, तत्पश्चात पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई थी, मृतक अजय राम की पत्नी अमृता देवी के फर्द बयान के आधार पर पांकी थाना में मामला दर्ज कर उक्त घटना के त्वरित अनुसंधान एवं उद्वेदन हेतु पुलिस अधीक्षक पलामू के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश में एक टीम का गठन किया गया, उक्त टीम पुलिस निरीक्षक पूनम टोप्पो के नेतृत्व में उक्त घटना का उद्वेदन कर लिया गया, कांड के अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि मृतक अजय राम की पत्नी अमृता देवी के द्वारा अपने प्रेमी के साथ षड्यंत्र के तहत अपने पति अजय राम की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, अमृता देवी के द्वारा अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में यह स्वीकार किया गया है कि अपने पति के घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर करीब 2 वर्ष पहले रंजीत नामक लड़के से प्रेम प्रसंग हो गया था, रणजीत सिंह पिता शंभू नाथ सिंह बिहार के पटना जिले का रहने वाला है वह पांकी स्थित लालू मैदान में मेला लगाने आया करता था, लालू मैदान में अमृता देवी का घर बिल्कुल लगा हुआ है और पीछे का रास्ता लालू मैदान में ही निकलता है इसी कारण पानी लेने के बहाने आना-जाना होने लगा और दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ, इसी बीच अजय राम को इसकी भनक लगने पर अपनी पत्नी को और प्रताड़ित किया जाने लगा, अमृता देवी के प्रेमी को यह बात बुरी लगती थी, अमृता देवी अपने बच्चों के साथ लेकर रंजीत के साथ भाग जाने का प्लान भी किया था किंतु उनके पति के द्वारा किसी जमीन को बेचा जाना था जिसमें एक मोटी रकम भी मिलने वाली थी, मृतक अजय राम को इसकी भनक थी की जमीन बेचने पर मिलने वाली मोटी रकम को लेकर उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग सकती है इसलिए अजय राम जमीन बेचने में आनाकानी करने लगा, इसी बीच अजय राम अपनी पत्नी अमृता देवी को प्रेमी रणजीत सिंह के साथ घर में देख लिया तो अपनी पत्नी के साथ काफी मारपीट किया इसके बाद रणजीत सिंह अपने प्रेमिका अमृता देवी को फोन कर बोला कि तुम्हारे पति को मरना जरूरी है इस पर अमृता देवी ने भी सहमति जताई, फिर एक योजनाबद्ध तरीके से 24 तारीख की रात्रि में रणजीत सिंह लालू मैदान के पीछे वाले दरवाजे से अजय राम के घर में घुसा तथा सोए हुए अजय राम को पकड़ चाकू से गर्दन पर 5-6 बार वार किया इस दौरान अपने बचाव में अजय राम ने रणजीत सिंह के उंगली को अपने दांत में फंसा लिया जिसे अमृता देवी ने खींच कर निकाला तो अमृता देवी के हाथ की उंगली को भी अपने दांत में दबा लिया फिर अमृता देवी के द्वारा ही अपने पति के लगातार हल्ला गुल्ला करने पर तकिया से मुंह दबाया और रंजीत सिंह के द्वारा चाकू से 5 से बार-बार किया गया जिसमें अजय राम की मृत्यु हो गई। इसके बाद अमृता देवी खून को साफ करने का भी प्रयास किया इस घटना के बाद बचने के लिए अमृता देवी के द्वारा ही अपने पति की हत्या के विरुद्ध फर्द बयान देकर कांड भी दर्ज कराई गई थी। उल्लेखनीय है कि अमृता देवी की शादी करीब 16 वर्ष पूर्व अजय राम से हुई थी और उसके चार बच्चे भी हैं जबकि प्रेमी रणजीत सिंह की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है पांकी पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य फोरेंसिक जांच एवं अन्य बरामदगी के माध्यम से कांड का त्वरित उद्वेदन किया गया है, प्रेमी रणजीत सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है मामले का उद्घाटन होने के बाद पुलिस ने मृतक अजय राम की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *