पांकी अंचलाधिकारी के निर्देश पर गैरमंजरूआ विवादित भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु किया गया चिन्हित

12 घंटे के अंदर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने का दिया गया निर्देश

पांकी प्रखंड के फॉरेस्ट ऑफिस रोड स्थित खाता संख्या 305 एवं प्लॉट संख्या 2108 आम गैर मंजरूआ भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु बुधवार की दोपहर अंचल अधिकारी राजकुंवर सिंह के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी महावीर प्रसाद एवं अंचल अमीन के साथ पांकी पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माण किए गए कमरे को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु लाल दागी लगाकर चिन्हित किया गया तथा 12 घंटे के अंदर सामान हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया,
आपको बता दें कि उक्त मामले को लेकर बीते दिनों पत्रकार पंकज प्रसून के साथ अतिक्रमणकारियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था ,हालांकि अंचल कार्यालय ने 10 मई 2025 को नोटिस के माध्यम से अब्दुल बारीक पिता स्वर्गीय खलील मियां को उपरोक्त भूमि से संबंधित राजस्व कागजात की मांग की गई थी परंतु अब्दुल बारीक द्वारा कोई भी राजस्व कागजात नहीं दिया गया, स्थल के विवादित भूभाग पर राजस्व उप निरीक्षक द्वारा अवैध निर्माण होने से रोका गया था लेकिन अब्दुल बारीक द्वारा रात में मौका का फायदा उठाकर अवैध निर्माण किया जिससे स्थल पर मारपीट भी हुई एवं विधि व्यवस्था बिगड़ गई, स्थिति को देखते हुए अंचलाधिकारी ने यह आवश्यक कदम उठाया जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की है।