पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर पांकी प्रखंड कार्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर पांकी प्रखंड कार्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

पंचायती राज विभाग के तहत सोमवार को पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत उन्नति सूचकांक को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह उप प्रमुख अमित कुमार चौहान एवं पंचायती राज विभाग के मास्टर प्रशिक्षक सत्यानंद शुक्ला उपस्थित थे, कार्यशाला में पंचायती राज के मास्टर प्रशिक्षक सत्यानंद शुक्ला ने पंचायत उन्नति सूचकांक के बारे में उपस्थित प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के दौरान जिला स्तर पर नंबर दो स्थान प्राप्त करने वाले पंचायत के अलावे केलहवा पंचायत के मुखिया बशारत हुसैन ,पकरिया पंचायत के मुखिया सुमन कुमारी एवं केकरगढ़ पंचायत के मुखिया सत्यभामा देवी एवं संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव को अतिथियों के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत के कार्यों की समीक्षा और मूल्यांकन के मद्देनज़र उन्नति सूचकांक की अवधारणा को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, भविष्य में पंचायत को सूचकांक के मद्देनज़र तय किए गए मापदंडों के अनुरूप अपनी योजनाएं बनानी होगी और उनको धरातल तक ले जाना होगा, उन्होंने राज्य और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन वाले पंचायत की सराहना करते हुए कहा कि अन्य पंचायत के लोगों को भी उनसे सीख लेने की जरूरत है ताकि यह प्रखंड अगली बार राज्य स्तर पर प्रथम आए।
उन्होंने अपने स्तर से भी पंचायत उन्नति सूचकांक के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मौके पर कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश पांडे विधायक प्रतिनिधि मिनटी वर्मा पंचायती राज समन्वयक अमित कुमार के अलावे समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया पंचायत समिति सदस्य एवं पंचायत सचिव समेत विभिन्न योजनाओं के कर्मी उपस्थित थे।