पंचायत समिति महासंघ ने पंचायती राज विभाग के मंत्री को सौंपा मांग पत्र

0
4efdbc79-55fe-494e-9026-622f43952d71

राज भवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे पंचायत समिति महासंघ ने पंचायती राज विभाग के मंत्री को सौंपा मांग पत्र

पंचायत समिति महासंघ झारखंड प्रदेश के अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम में पहुंचे पांकी प्रमुख, उप प्रमुख समेत दर्जनों पंचायत समिति सदस्य

पलामू ,अनुज प्रसाद
पंचायत समिति महासंघ झारखंड प्रदेश के बैनर तले झारखंड प्रदेश के सभी पंचायत समिति सदस्य, प्रमुख व उप प्रमुख 21 जुलाई सुबह 11:00 से रांची राजभवन के समक्ष अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, सोमवार को पंचायत समिति महासंघ झारखंड प्रदेश के लोगों ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग सह पंचायती राज विभाग के मंत्री को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा, मांग पत्र के माध्यम से पंचायत समिति महासंघ झारखंड प्रदेश ने मुख्य रूप से झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 में उल्लेखित अधिकारों को पूर्ण रूप से लागू करने,
झारखंड प्रदेश के सभी प्रखंडों में सभी विभागों का कार्य प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में निष्पादित किए जाने,
प्रखंड स्तरीय स्थाई समिति को पूर्ण रूप से लागू किए जाने तथा पंचायत समिति सदस्यों को आय जाति स्थानीय जन्म मृत्यु वंशावली आवास सहित अन्य तरह के फॉर्म में पंचायत समिति सदस्य की हस्ताक्षर की मुख्य भूमिका देने,
पंचायत समिति सदस्य प्रमुख उप प्रमुख को सम्मानजनक मानदेय यात्रा और दैनिक भत्ता किए जाने,
पंचायत समिति सदस्यों को बिहार उत्तर प्रदेश के तर्ज पर मनरेगा में 30% कार्य करने में सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने,
भारत गणराज्य में अनेक प्रदेशों के तर्ज पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का नाम बदलकर पंचायत समिति कार्यालय करना सुनिश्चित करने, राज्य वित्त आयोग का फंड दिलाने एवं प्रखंड में प्रमुख को क्षेत्र भ्रमण एवं प्रखंड मुख्यालय में आने-जाने हेतु एक-एक वाहन उपलब्ध कराने को लेकर मांग पत्र सौंपा गया, इस दौरान पंचायत समिति महासंघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष पिंकू पांडे संतोष मंडल ,समेत पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, उप प्रमुख अमित कुमार चौहान, पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश यादव समेत सैकड़ो पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *