सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर पांकी के सभी शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
cbd3c864-19f2-420f-8388-31c3b2581f8b

सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर पांकी के सभी शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन का महीना इस वर्ष सोमवार से प्रारंभ हो गया, सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक को लेकर प्रखंड के सभी शिवालियों में श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार की सुबह से ही उमड़ पड़ी, प्रखंड के लोहरसी रोड स्थित राहेवीर पहाड़ी शिव मंदिर में सुबह 5:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु उमड़ी, श्रद्धालुओं ने कतार बद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं प्रखंड के पांकी बस्ती प्राचीन शिव मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर ब्लॉक रोड मंदिर एवं गौरी दह स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की पूरे दिन लंबी कतार लगी रही, प्रखंड की प्रमुख सोनरे नदी से भी श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर बोल बम एवं ओम नमः शिवाय के नारे लगाते हुए शिवालियों में आकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया।
प्रखंड के राहेवीर पहाड़ी शिव मंदिर में मंदिर कमेटी के लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना कर प्रखंड क्षेत्र में सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की साथ ही महाप्रसाद का भी वितरण किया।
इस दौरान मौके पर राहेवीर पहाड़ी शिव मंदिर के अध्यक्ष पारसनाथ सिंह कोषाध्यक्ष अजीत गुप्ता उर्फ मिट्ठू सुभाष चंद्र सिंह समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *