पंचायत में चल रहे मनरेगा योजना से ग्रामीण संतुष्ट,अनशन पर बैठे विधायक प्रतिनिधि पर लगाया आरोप

0
IMG-20240703-WA0004

 

 

 

 

खरौंधी(गढ़वा ):- खरौंधी पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को आमरण अनशन पर बैठे विधायक प्रतिनिधि पर मनरेगा योजनाओ को बाधित करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन दिया। ग्रामीणों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि हमलोग खरौंधी पंचायत के हैं। खरौंधी पंचायत अन्तर्गत जितनी भी मनरेगा योजना से जो भी कार्य हुआ है उससे हम सभी ग्रामीण संतुष्ट हैं। 

खरौन्धी पंचायत के विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र दास अपने पावर का दुरुपयोग करते हुए पंचायत के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी पर धौंस जमाने के लिए निराधार धरना प्रर्दशन कर रहे हैं। जबकि विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास ने प्रखण्ड में ग्रामीणों से दस-दस हजार रुपया लेकर-आंगन में, घर के पीछे चापाकल गड़वाया है। 

इन्होंने लेम्पस मे धान की बीज को ब्लैक में बेच दिया गया है। इनकी दुकान की कोई जांच प्रताल नहीं किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने कहा अगर आप प्रखण्ड के प्रतिनिधी है तो खरौन्धी प्रखंड के सभी पंचायतों में मनरेगा योजनाओ की निष्पक्ष जाँच करने की मांग करना चाहिए था। लेकिन विधायक प्रतिनिधि सिर्फ खरौंधी पंचायत में मनरेगा योजना की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान जितेंद्र कुमार बैठा, सुनर्देव यादव, गुलाबचंद पासवान, रामसूरत बैठा, उमेश राम, पंकज राम, पलटन राम, नागेंद्र राम सोमारू राम, बीरेंद्र कुमार भारती, श्याम लाल चौधरी, हरेंद्र दास, प्रिंस कुमार, रिंकू कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *