पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार ने रक्तदान करके लोगों को किया प्रेरित
पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, पालकोट थाना प्रभारी तरुण कुमार ने रक्तदान करके लोगों को किया प्रेरित
पालकोट/ गुमला
पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन जहाँ कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी पालकोट,विजय उरांव पालकोट प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा पालकोट थाना प्रभारी पालकोट, तरुण कुमार, एवं सी एच सी प्रभारी पूजापल्लवी भगत की मौजूदगी मे हुआ |
इस रक्त दान शिविर मे कुल छः
यूनिट रक्त संग्रह हुआ|
जिन रक्तदाताओं ने रक्त दान किया उनमे प्रकाश महतो, सुरेश उरांव, सोमा खड़िया, तरुण कुमार, करमपाल महतो, सुरेश उरांव इत्यादि ने किसी की जिंदगी बचाने के लिए अपना रक्तदान किया |
इस कार्यक्रम मे प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय उरांव ने कहाँ की रक्तदान महादान है और इस रक्तदान करने से किसी की जिंदगी बच जाती है| इस लिए लोगो को रक्तदान करना चाहिए इन्होने प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य लोगों से विशेष अपील की है की आप सभी भी रक्तदान करें और लोगों को भी इस रक्त महादान करने हेतु प्रेरित करें|
इन्होने कहाँ की आज के समय मे इस रक्त उत्पादन का कोई दूसरा विकल्प नहीं है| अगर है तो वही फल फ्रूट खाकर या फिर रक्त संग्रह करके ही खून शरीर मे बनाया जा सकता है
और आज के समय मे ब्लड बैंक मे खून की कमी है जिसको हम सभी मिलकर ही संग्रह इसको पूरा किया जा सकता है| आज के इस कार्यक्रम मे प्रखंड विकास पदाधिकारी, पालकोट, प्रमुख सोनी लाकड़ा, थाना प्रभारी पालकोट, तरुण कुमार, डॉ पूजा पल्लवी भगत, ब्लॉक कर्मी हेनरी एक्का सहित गुमला ब्लड बैंक के कर्मी और पालकोट सी एच सी की कर्मी उपस्थित थे|इन सारी बातो की जानकारी मिडिया को प्रखंड कर्मी हेनरी एक्का ने दी

