पालामू के कराटे खिलाड़ियों का कमाल, ब्लैक बेल्ट जीतकर बढ़ाया जिले का मान
मेदिनीनगर, पालामू।
द कराटे अकादमी में आज एक भव्य सम्मान एवं बेल्ट ग्रेडिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पालामू कराटे संघ के अध्यक्ष विजय ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। झारखंड शोतोकान स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित पालामू कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में जिले के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों की बेल्ट तथा ब्लैक बेल्ट प्राप्त की।
इस अवसर पर पालामू के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने कठिन परीक्षा को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करते हुए ब्लैक बेल्ट (शो डान) हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में काजल कुमारी, डी. कार्तिकेय, सम्यक स्निथिक एवं समीर कुमार शामिल हैं।
मुख्य अतिथि विजय ओझा ने कहा कि ब्लैक बेल्ट किसी यात्रा का अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। इस उपलब्धि के पीछे वर्षों का कठिन अभ्यास, त्याग, अनुशासन और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन होता है। उन्होंने अभिभावकों की भी सराहना की, जिनके सहयोग से बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
श्री ओझा ने कहा कि आने वाले वर्षों में पालामू के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय एवं एशियाई प्रतियोगिताओं में जिले का परचम लहराएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से मोबाइल और सोशल मीडिया में समय बर्बाद करने के बजाय नियमित अभ्यास करने तथा अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का आह्वान किया।
वही मौके पर द कराटे अकादमी के निदेशक एवं पालामू कराटे संघ के सचिव सुमित वर्मन ने बताया कि कराटे में बेल्ट प्राप्त करना केवल तकनीक दिखाने भर का विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए खिलाड़ी की शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन, अनुशासन, आत्मनियंत्रण और वर्षों के अभ्यास का मूल्यांकन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों को किहोन, काता , कुमिते शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा तकनीक एवं कराटे के सिद्धांतों की कठिन परीक्षा से गुजरना पड़ता है। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों के धैर्य, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का भी आकलन किया जाता है।
सुमित वर्मन ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अमरेश कुमार मेहता ने किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को प्रभावशाली ढंग से संचालित करते हुए खिलाड़ियों एवं अतिथियों का उत्साहवर्धन किया।
रंगीन बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
येलो बेल्ट
आराध्या अरविंद चंद्रा, वैष्णवी ,राहुल कुमार, अकरन अफरीदी,
ऑरेंज बेल्ट,
जीत तिवारी ,हसन आलम, प्रह्लाद गिरी
ग्रीन बेल्ट
आकाश कुमार, आयुष प्रकाश, अदिति कुमारी
ब्लू बेल्ट
स्वीटी रानी, इप्शिता आर्या,अपूर्वा रंजन, अभिरूप खत्री,पल्लवी सिंह
पर्पल बेल्ट
शिवांश वात्सल्य,पल्लवी सिंह
ब्राउन बेल्ट द्वितीय (Brown II)
अनामिका मेहता,स्नेहा कुमारी,अन्वी पांडेय,रौशन कुमार, आदित्य अविनाश सूर्य
ब्राउन बेल्ट तृतीय (Brown III)
श्री आयुष्मान, अफजल आलम
इस अवसर पर ग्रीन वैली स्कूल के कराटे शिक्षक आकर्ष प्रताप तथा ज्ञानदीप ज्योति स्कूल के कराटे शिक्षक विकास कुमार सहित अनेक खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

