ओमप्रकाश केसरी ने केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ की मुलाकात

ओमप्रकाश केसरी ने केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ की मुलाकात

गढ़वा:–भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केसरी ने शुक्रवार को
केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री भारत सरकार सह रांची सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए गढ़वा जिला एवं विभिन्न मंडलों के संगठनात्मक एवं क्षेत्र के समस्याओं को रखा। इसके साथ सांसद ने ओमप्रकाश केसरी सहित अन्य लोगों को संगठन को और मजबूत करने और हर एक घर तक कार्यकर्ता जोड़ने का बात कही ।
इस मौके पर साथ में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सह भंडरिया मुखिया विनय सिंह मंडल महामंत्री विनय जयसवाल भाजपा कार्यकर्ता सुनील यादव रेखा कुमारी उपस्थित थे।