ओमान के पास समुद्र में डूबा जहाज, सवार 13 भारतीय समेत 16 क्रू मेंबर्स का अब तक नहीं लगा कोई सुराग

0
Untitled

ओमान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक यमन की तरफ बढ़ रहा एक ऑयल टैंकर जहाज समुद्र में डूब गया है. ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक इस ऑयल टैंकर का नाम प्रैस्टीज फाल्कन बताया जा रहा है, जिस पर सवार 16 क्रू मेंबर्स का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. तेल के इस जहाज पर सवार 16 क्रू मेंबर्स में से 13 भारतीय नागरिक हैं और तीन श्रीलंकाई नागरिक बताए जा रहे हैं, लेकिन वो कहां और किस हालत में हैं इसका कोई अंदाजा नहीं है.

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के मुताबिक तेल के इस जहाज पर पूर्वी अफ्रीकाई देश कोमोरोज का झंडा लगा हुआ था. मंगलवार को तेल का ये टैंकर ओमान के प्रमुख औद्योगिक दुक्म बंदरगाह के पास डूब गया और इसपर सवाल क्रू मेंबर्स का कोई सुराग अभी तक नहीं लग सका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *