ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति का भव्य आयोजन
ऑक्सफोर्ड में लोहड़ी एवं मकर संक्रांति का आयोजन
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दिनांक 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से प्रेप तक के छात्रों ने महती भूमिका निभाई। ‘पतंग की उड़ान’ कार्यक्रम बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम है, जिसमे सहभागिता के लिए बच्चे भावविभोर रहते हैं। विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगे पतंगों की डोर थामे नन्हें-नन्हें बच्चों की निगाहें पतंगों के साथ परिक्रमा करती नजर आती है। दुनिया का सबसे अच्छा खिलौना पतंग है। दुनिया भर में बच्चों के आकर्षण का कोई केंद्र है-तो वह पतंग है। मकर-संक्रांति को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी महती भूमिका निभाई।
विद्यालय परिसर में बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. प्रसाद ने कहा कि – सभी छात्र, शिक्षक-शिक्षिका, एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों को मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएँ। लोहड़ी और मकर-संक्रांति फसल, सूर्य और नई शुरुआत के महत्वपूर्ण त्योहार हैं, जो सर्दी के अंत और उत्तरायण की शुरुआत का प्रतीक हैं। लोहड़ी अलाव जलाकर, गीत-नाच और रेवड़ी-मूँगफली के साथ मनाया जाता है, जो कृषि और सामाजिक बंधन का प्रतीक है। मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश और दान-स्नान का पर्व है। आध्यात्मिक शुद्धि और अक्षय पुण्य से जुड़ा है। ये दोनों त्योहार प्रकृति और अपनी जड़ों से जुड़ने का संदेश देते हैं।
मकर-संक्रांति व लोहड़ी पर्व केवल दही-चूड़ा व पतंगों तक सीमित रहने वाला पर्व न होकर हमारी भावनाओं व सांस्कृतिक धरोहरों का संवाहक है। धार्मिक आस्था का आधार भी है। इन पर्वों व संस्कारों को बनाएँ रखने से ही हमारा देश भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

