मेराल-अकलवानी में एमजी सीपीएल कंपनी ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

एमजी सीपीएल कंपनी मेराल अकलवानी स्थित कैंप में क्षेत्रीय अधिकारी एवं परियोजना निदेशक के सौजन्य से बुधवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के लातदाग गांव के ठेकहा टोला, गोंदा गांव के अमरूदिया टोला एवं झोतर गांव सहित अन्य जगहों पर मकरसंक्रांति के अवसर पर कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर एमजी सीपीएल के पीएम जमीर हसन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में जरूरतमंद लोगों के बीच कंपनी के द्वारा कंबल का वितरण इस क्षेत्र के कई जगहों पर किया जाता है। इस वर्ष भी लोगों के बीच 375 कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर एन एच आई के प्रबंध निर्देशक सुधीर कुमार एमजी सीपीएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार एसपीएम अमित कुमार गौरव एस डी पी एम विनोद सिंह एच आर राकेश कुमार सुरक्षा अधिकारी प्रवेश पचौरी प्लांट प्रबंधक विनोद कुमार सौरभ सक्सेना प्रतीक सागर सोनू पंडित संजीव मिश्रा आदि लोग वितरण कार्यक्रम में शामिल थे।