ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का 12वीं में शत-प्रतिशत रिजल्ट, तेजस्विनी बनी टॉपर
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के बारहवीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत
एवं
97 प्रतिशत के साथ तेजस्विनी प्रकाश बनी ऑक्सफोर्ड टॉपर
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर, पलामू के बारहवीं के चतुर्थ बैच के विद्यार्थियों ने । AISSCE(XII)- 2026 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय एवं कला संकाय के कुल 39 विद्यार्थियों में से सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। तेजस्विनी प्रकाश 97 प्रतिशत के साथ बनी ऑक्सफोर्ड टॉपर, खुशी पांडे एवं सलोनी कुमारी 94.2 प्रतिशत के साथ संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान एवं शैल्वी कुमारी व प्रतीक्षा प्रभात ने 93 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञान संकाय में सलोनी कुमारी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही। विज्ञान संकाय में कुल 27 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 80 प्रतिशत से ऊपर लाने वाले विद्याथिर्यों की संख्या 14 तथा 70 प्रतिशत से अधिक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 13 है।
वाणिज्य संकाय में शैल्वी कुमारी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही। वाणिज्य संकाय के कुल छह विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें सभी विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
कला संकाय के कुल छह विद्यार्थियों में तेजस्विनी प्रकाश 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। शेष पाँच विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. बी. पी. मेहता ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय का चतुर्थ बैच़ है, जिन्होंने सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजिश तिलक ने परीक्षाफल पर संतोष जाहिर की एवं सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देकर कहा कि-विद्यार्थियों का बेहतर परीक्षाफल विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग को जाता है।





