ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम, 30 विभागों के स्टॉल पर उमड़ी भीड़

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुक्रवार को मेराल प्रखंड के ओखरगाडा पूर्वी पंचायत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक मुखिया अजीज अंसारी डॉ अनिल कुमार साह डॉ के के सिंह प्रखंड उप प्रमुख नेजाम खान व अन्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजित कार्यक्रम में विद्युत विभाग वन विभाग जेएसएलपीएस को छोड़कर अन्य सभी विभागों के लोग मौजूद थे। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 30 विभागों की ओर से अलग अलग स्टाल लगाया गया था। कार्यक्रम में सर्व जन पेन्शन योजना के लाभुको को प्रमाण पत्र वितरित किया गया और बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई मुँह जुटठी कार्यक्रम किया गया। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 625 आवेदन विभिन्न विभागों में प्राप्त हुआ। सबसे ज्यादा 231आवेदन मईया सम्मान योजना में आबुआ आवास योजना में 200 आवेदन प्राप्त हुए।कार्यक्रम में गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडे ने कहा कि जब सरकार आपके द्वार पर पहुँची है तो स्थानीय प्रशासन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि सेवा के अधिकार सप्ताह के रूप मे यह कार्यक्रम मनाया जा रहा है। आमजन तय समय सीमा के अंदर हमलोगों से सेवा प्राप्त करे यह उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि मेरा भी दायित्व बनता है कि आमजन को तय समय सीमा के भीतर सेवा उपलब्ध कराए। इस कार्यक्रम में सबसे ज़्यादा फोकस आय,जाति, निवास प्रमाण पत्र जन्म ,मृत्यु प्रमाण पत्र नया राशन कार्ड सर्वजन पेंशन सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में सेवा के सप्ताह अधिकार के तहत लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही तय समय सीमा के अंदर कार्य करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी तरह के महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आम जनों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी उप प्रमुख निजाम खान सहित कई लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बीडीसी प्रतिनिधि खुरशीद अंसारी बीपीओ शशि भूषण मेहता आदम अली प्रधान सहायक रामनाथ भगत रश्मि लकड़ा सुनिल कुमार मुरारी मिश्र जेई फिरोज अंसारी सुजीत कुमार पंचायत सचिव अमर कुमार पंचायत सहायक भरत कुमार रूपेश कुमार राम नाथ चौधरी दिलीप रजक आदि अनेकों लोग मौजूद थे। आयोजित जनता दरबार में संदीप कुमार लाल लखन घासी मुनिया देवी लालती देवी सहित कई लोगों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में हम लोग हर साल आवेदन देते हैं लेकिन लाभ से वंचित रह जाते हैं।