नया परिषद भवन में आजाद हिंद सेना की प्रथम बैठक संपन्न

0
0cdb523f-9e12-480f-a08a-d37ae7046a52

नया परिषद भवन में आजाद हिंद सेना की प्रथम बैठक संपन्न

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह : नया परिषद भवन में मंगलवार को आजाद हिंद सेना की प्रथम बैठक संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता आजाद हिंद सेना के संस्थापक शिवम श्रीवास्तव ने किया इस मौके सदर प्रखंड के कई इलाकों के नौजवानों ने आजाद हिंद सेना का दामन थामा। संस्था के संरक्षक शिवम आजाद ने सभी नौजवानों को माला पहनाकर संस्था में स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक अजय कुमार सिंह मंटू भी मौजूद थे। इस बाबत शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि आजाद हिंद सेना युवाओं के लिए हर संभव तैयार है साथ में जिले में हो रहे हैं भ्रष्ट कार्यों का भी पर्दाफाश करेंगी। कहा की अभी हम लोग स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसको लेकर गिरिडीह सांसद को भी पत्र लिखा गया था। इसके बाद गिरिडीह सिविल सर्जन के माध्यम से बनाया गया था कि 10 ,12 तरीकों से संचालित क्लिनिक और अस्पताल पर कार्रवाई की गई है। इन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सिविल सर्जन से पूछा कि जिलेभर में कई अवैध तरीके से क्लीनिक अस्पताल जांच घर और अल्ट्रासाउंड संचालित है सभी पर नहीं करवाई करके 10 ,12 पर कार्यवाही करके खानापूर्ती की गई है। कहा की इस संबंध में जल्द ही आवेदन उपायुक्त को दिया जाएगा। सेना का दामन थामने वालों में विशाल मंडल, दयामय खवास, कीर्तन यादव, बृजेश चौबे, रोहित गुप्ता, विकास यादव ,मो असफाक, मो एकराम ,अमित कुमार ठाकुर, लक्ष्मण कुमार यादव, राहुल यादव ,बादल ठाकुर ,उमेश यादव ,राहुल कुमार दास, सौरभ यादव, दीपक यादव आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *