नवनियुक्त उपायुक्त दिलेश्वर महतो से जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट, जिले के विकास पर हुई सकारात्मक चर्चा

नवनियुक्त उपायुक्त दिलेश्वर महतो से जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट, जिले के विकास पर हुई सकारात्मक चर्चा

गुमला – गुमला में पदभार ग्रहण करने के बाद दिलेश्वर महतो से शनिवार को विभिन्न जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जिले के समग्र विकास, जनहित के मुद्दों और प्रशासन–जनप्रतिनिधि समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
भेंट करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि राजनील तिग्गा, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, कुणाल कुमार तथा संगीता जायसवाल शामिल रहीं। सभी ने उपायुक्त को नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गुमला जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
राजनील तिग्गा ने कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित के कार्यों में जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक पहलें हुईं, जिनका लाभ आम लोगों तक पहुंचा। उनके योगदान को हमेशा स्मरण किया जाएगा।