नवनियुक्त सहायक आचार्यों को बड़ी राहत, शपथ-पत्र के आधार पर मिलेगा वेतन
झारखंड में वेतन का इंतजार कर रहे नवनियुक्त सहायक आचार्यों के लिए राहत भरी खबर है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने दस्तावेज सत्यापन में हो रही देरी को देखते हुए शपथ-पत्र के आधार पर वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। निदेशक मनोज कुमार रंजन की ओर से 08 जून 2026 को पत्रांक 923 से सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को यह निर्देश भेजा गया है। राज्य में हजारों सहायक आचार्यों की नियुक्ति के बाद भी वेतन भुगतान शुरू नहीं हो पाया था। समीक्षा में सामने आया कि शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों के सत्यापन में देरी मुख्य वजह है। सत्यापन नहीं होने से नवनियुक्त शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कई शिक्षकों को घर चलाने में दिक्कत हो रही थी। स्कूल आने-जाने में भी परेशानी हो रही थी।

