नगवा सरकारी विद्यालय में निशुल्क डेंटल कैंप, बच्चों के दांतों की हुई जांच
ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की ओर से बुधवार को वार्ड नंबर-8 स्थित नगवा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद नीलम शर्मा की भी उपस्थिति रही। कैंप की
अध्यक्षता जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने एवं संचालन प्रशासनिक निदेशक रीमा सोनी ने की। प्रसिद्ध युवा चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार सोनी ने विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों का निशुल्क डेंटल चेकअप किया। जांच के बाद बच्चों को दांतों की देखभाल और स्वच्छता से संबंधित उचित परामर्श भी दिया गया। सहेली ग्रुप की ओर से बच्चों के बीच पेस्ट ब्रश एवं बिस्किट का वितरण किया गया। कैंप के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने, खान-पान में सावधानी बरतने तथा दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने के प्रति
जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जायंट्स गढ़वा सहेली की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली का उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के तहत विद्यालय में बच्चों के लिए निशुल्क डेंटल चेकअप आयोजित किया गया। आज के इस कैंप में अपनी मुख्य भूमिका डॉ अशोक सोनी के द्वारा किए गए कार्य को लेकर ग्रुप की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की पूर्व अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी,रीता केसरी, माला केसरी, सीमा केसरी,अनसूइया केसरी, रंजना जायसवाल, रितु जायसवाल, सहित सहेली ग्रुप की वर्षा अग्रवाल, करुणा केसरी, विमला केसरी, चांदनी केसरी, गुड़िया केसरी, वंदना सोनी, संगीता गुप्ता, रीना सोनी, मंजू गुप्ता, संध्या केसरी सहित अन्य सदस्य एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका आदि उपस्थित रहीं।


