नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर एवं ईवीएम से कराने की मांग को लेकर पलामू भाजपा का महाधरना
पलामू – नगर निगम चुनाव को दलीय आधार पर एवं ईवीएम के द्वारा जल्द से जल्द कराने की मांग को लेकर पलामू भाजपा द्वारा जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के जिला परिषद मैदान में महाधरना का किया गया आयोजन. भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि जिस तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवार दास के सरकार मे निकाय चुनाव दलीय अधार पर हुई थी उसी तरिके से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कि सरकार भी नगर निकाय चुनाव पाटी विशेष पर कराए..और चुनाव इवीएम मशीन के द्वारा ही होना चाहिए बदलते जमने के साथ देश दुनियाँ आगे बढ़ने का काम कर रही हैं वही झारखंड मे हेमंत कि सरकार पीछे कि राह पर चलकर बैलेट पेपर से चुनाव करवना चाहते हैं भाजपा पुरे प्रदेश मे महाधरना के माध्यम से यह बताने का काम कर रही हैं कि निकाय चुनाव जल्द हो और पाटी विशेष पर हो और इवीएम मशीन के द्वारा ही वोटिंग करया जाए…धरना के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, प्रथम मेयर अरुणा शंकर, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, प्रथम डिप्टी मेयर मंगल सिंह, रूपा सिंह, लवली गुप्ता, जिला महामंत्री ज्योति पाण्डेय, श्याम बिहारी दुबे, विभाकर पाण्डेय, मिडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा, किशोर पाण्डेय समेत भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे …

