नगर भवन में इंडो नेपाल चैंपियनशिप का आयोजन, दोनों देशों के नेशनल एंथम से प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0
4db5de74-f201-4b55-8bd9-d72e7a53a7df

नगर भवन में इंडो नेपाल चैंपियनशिप का आयोजन, दोनों देशों के नेशनल एंथम से प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

गिरिडीह। इंडो नेपाल चैंपियनशिप का आयोजन गिरिडीह के नगर भवन में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, अधिवक्ता सह भाजपा नेता चुन्नू कांत, देवेंद्र सिंह और नेपाल से आए अतिथि अभिषेक सिंह गुरु के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत भारत और नेपाल देश के नेशनल एंथम के साथ की गई।

बताया गया कि प्रतियोगिता में नेपाल के अलावा बिहार, झारखंड, वेस्ट बंगाल और दिल्ली की टीम ने हिस्सा लिया है। इसमें भारत और नेपाल दोनों देशों से 200 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर यहां अतिथियों का स्वागत बुके और मोमेंटो देकर किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में टेक्निकल रेफरी शाहबाज हुसैन, मॉडल मार्शल आर्ट अकादमी के डायरेक्टर उज्जवल सिंह, हिमांशु शेखर, निरंजन सिंह, बजरंगी चौधरी, रोहित कुमार, नैतिक सिंह, उत्तम कुमार सिंह अहम योगदान निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *