नेपाल में नदी में बही 62 जानें, चीन उड़ा रहा मजाक

0
Untitled

नेपाल में 12 जुलाई को हुए बस हादसे से सहमे लोग अब भी अपने लोगों का इंतजार कर रहे हैं. बसों में 65 लोगों में से 62 लोग लापता हैं. नेपाल ने भारत की मदद से सर्च अभियान भी चला रखा है. अब चीन ने इस हादसे को लेकर एक कमेंट किया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया. नेपाल में चीन के राजदूत शेन सॉन्ग ने नेपाल में हुई दुर्घटना का मजाक बनाते हुए एक पोस्ट की है. इस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है. 28 जुलाई को अखबार में छपी एक खबर को शेयर करते हुए चीनी राजदूत ने लिखा, बस खोजने के लिए 19 किलो का लाया गया चुंबक खुद लापता है’.

उन्होंने समाचार को पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, फिर चुंबक को ढूंढो. उन्होंने ये मजाकिया कमेंट में 12 जुलाई को हुई बस दुर्घटना का जिक्र किया, जिससे नेपालियों में गुस्सा है. बता दें कि 12 जुलाई को चितवन जिले के सिमलताल में त्रिशूली नदी में 2 बसें बह गई थीं. इन बसों में 65 लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों को निकाल लिया गया,  लेकिन अभी तक बाकी लोगों और बस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *